मुजफ्फरपुर बालिका गृहकांड : पटियाला जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर से इडी करेगा पूछताछ

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह यौनशोषण मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम पटियाला जेल में बंद मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर से पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इडी के स्पेशल पीपी मनोज कुमार के आवेदन पर सुनवाई करते हुए पूछताछ की अनुमति दी. वहीं आदेश की प्रति इडी के स्पेशल पीपी और दूसरी कॉपी जेल […]

मुजफ्फरपुर : बालिका गृह यौनशोषण मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम पटियाला जेल में बंद मुख्य आरोपित ब्रजेश ठाकुर से पूछताछ करेगी. शनिवार को कोर्ट ने इडी के स्पेशल पीपी मनोज कुमार के आवेदन पर सुनवाई करते हुए पूछताछ की अनुमति दी.
वहीं आदेश की प्रति इडी के स्पेशल पीपी और दूसरी कॉपी जेल अधीक्षक, पटियाला को भेजने का आदेश दिया गया. स्पेशल पीपी मनोज कुमार ने न्यायालय से कहा कि ब्रजेश ठाकुर की पत्नी और पुत्र से पूछताछ हो चुकी है. अब इस मामले में ब्रजेश ठाकुर से पूछताछ करना आवश्यक है. इसके पूर्व पटियाला जेल में बंद ब्रजेश ठाकुर की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करायी गयी. कोर्ट ने सुनवाई के लिए अगली तिथि 17 जनवरी तय की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >