पटना : कार्य में कोताही को लेकर पार्षदपति व सफाईकर्मियों के साथ बक-झक

पटना : शनिवार की सुबह 6:30 बजे. वार्ड संख्या-5 के कार्यालय में पार्षद दीपा रानी खान की उपस्थिति में वार्ड के सफाई निरीक्षक व सफाईकर्मी हाजिरी बना रहे थे. इसी दौरान पार्षद पति चांद खान पहुंचे और वार्ड सफाई निरीक्षक व सफाईकर्मी के साथ बक-झक शुरू हो गयी. इसको लेकर प्रभारी सफाई निरीक्षक सुरेश पासवान […]

पटना : शनिवार की सुबह 6:30 बजे. वार्ड संख्या-5 के कार्यालय में पार्षद दीपा रानी खान की उपस्थिति में वार्ड के सफाई निरीक्षक व सफाईकर्मी हाजिरी बना रहे थे. इसी दौरान पार्षद पति चांद खान पहुंचे और वार्ड सफाई निरीक्षक व सफाईकर्मी के साथ बक-झक शुरू हो गयी. इसको लेकर प्रभारी सफाई निरीक्षक सुरेश पासवान ने हरिजन थाना में सनहा दर्ज कराया है. हालांकि, पार्षद पति का कहना है कि कोई मारपीट नहीं की गयी है. दरअसल, सफाई निरीक्षक के संरक्षण में दैनिक सफाईकर्मी ड्यूटी आवर में मनमर्जी करता है.

खुले मैनहोल की नहीं दी सूची

कार्य में लापरवाही की वजह से अब तक खुले मैनहोल व कैचपिट की सूची नहीं दी गयी है. वहीं, नियमित कचरे का भी उठाव नहीं हो रहा है. मुझे फंसाया जा रहा है. वार्ड में सुबह हुई इस घटना के बाद सभी सफाईकर्मियों ने काम छोड़ दिया, जिससे वार्ड में कचरे का उठाव नहीं हुआ है.
हटाये गये प्रभारी सफाई निरीक्षक : नूतन राजधानी अंचल के सिटी मैनेजर कंचन ने बताया कि वार्ड-5 के प्रभारी सफाई निरीक्षक को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर सोमवार को नये निरीक्षक प्रतिनियुक्त कर दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >