पटना : आइजीआइएमएस में बच्चेदानी कैंसर का रजिस्ट्रेशन फ्री

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बच्चेदानी के कैंसर का इलाज कराने आ रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. महिलाओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज नि:शुल्क कर दिया गया है. इसके अलावा बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जांच महज 200 रुपये में होगी. नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन व बच्चेदानी कैंसर की जांच […]

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में बच्चेदानी के कैंसर का इलाज कराने आ रही महिलाओं के लिए राहत भरी खबर है. महिलाओं की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन चार्ज नि:शुल्क कर दिया गया है.
इसके अलावा बच्चेदानी के मुंह के कैंसर की जांच महज 200 रुपये में होगी. नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन व बच्चेदानी कैंसर की जांच 200 रुपये में 28 फरवरी तक किया जायेगा. पूरे बॉडी की अल्ट्रासाउंड जांच, बायोप्सी, पेप्स स्मीयर आदि सभी नि:शुल्क की जायेगी. 1 जनवरी से 28 फरवरी तक विश्व सर्वाइकल कैंसर जागरूकता माह का आयोजन किया जाता है.
6 से 24 साल तक को वैक्सीन नि:शुल्क : आइजीआइएमएस कैंसर रोग विभाग की अध्यक्ष डॉ संगीता पंकज ने बताया कि 6 से 24 साल तक के कैंसर पीड़ित बच्चियों व महिलाओं को कैंसर का वैक्सीन नि:शुल्क दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >