पटना : गुरुवार से ट्रेन संख्या 12393/94 राजेंद्र नगर-नयी दिल्ली-राजेंद्र नगर संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस के टीटीइ को हैंड हेल्ड टर्मिनल मशीन मुहैया करा दी गयी है. यह हैंड हेल्ड मशीन टिकट बुकिंग सर्वर से कनेक्ट है और बर्थ उपलब्धता की लगातार जानकारी मिलती रहेगी. चलती ट्रेन में सीट खाली रहने पर वेटिंग टिकट पर सफर कर रहे यात्री को आसानी से आवंटित किया जायेगा.
– मशीन की यह है विशेषता: अगले स्टेशन से ट्रेन में सवार होने वाले यात्रियों को रियल टाइम में सीट की उपलब्धता की जानकारी मिलेगी
– वेटिंग टिकट वाले यात्रियों को सीट उपलब्धता होने पर आसानी से आवंटित किया जा सकेगा
– सीट की बुकिंग अधिक होने से रेलवे की आय में बढ़ोतरी होगी
– मशीन से टिकट चेकिंग में आसानी होगी
– चार्ट लेकर चलने की जरूरत नहीं होगी
