गरिमा मलिक पटना की नयी एसएसपी, देर रात 23 आइपीएस अफसरों का तबादला, मनु महाराज बने मुंगेर के डीआइजी

पटना : राज्य सरकार ने मंगलवार की देर रात भारतीय पुलिय सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया. दरभंगा की एसएसपी गरिमा मलिक को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है. वहीं, पटना के एसएसपी मनु महाराज को मुंगेर का डीआइजी बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है. आइजी […]

पटना : राज्य सरकार ने मंगलवार की देर रात भारतीय पुलिय सेवा के 23 अधिकारियों का तबादला कर दिया. दरभंगा की एसएसपी गरिमा मलिक को पटना का नया एसएसपी बनाया गया है.
वहीं, पटना के एसएसपी मनु महाराज को मुंगेर का डीआइजी बनाया गया है. पुलिस मुख्यालय स्तर पर भी बड़ा फेरबदल हुआ है. आइजी ऑपरेशन कुंदन कृष्णन को एडीजी मुख्यालय बनाया गया है. वहीं, एडीजी मुख्यालय संजीव कुमार सिंघल बिहार सैन्य पुलिस के पुलिस महानिदेशक बनाये गये हैं.
गृह विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी गुप्तेश्वर पांडेय को डीजी ट्रेनिंग बनाया गया है. इन पर राजगीर स्थित बिहार पुलिस अकादमी के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार रहेगा. एडीजी प्रशिक्षण दिनेश सिंह बिष्ट राज्य खेलकूद प्राधिकार के डीजी बनाये गये हैं. वहीं, सुनील कुमार होमगार्ड और अग्निशमन के डीजी होंगे. उन्हें पुलिस भवन निर्माण निगम के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. खेलकूद प्राधिकरण के एडीजी अरविंद पांडेय को असैनिक सुरक्षा आयुक्त सह डीजी बनाया गया है.
अमित कुमार एडीजी रेलवे, आइजी भागलपुर सुशील मानसिंह खोपड़े आइजी अभियान बनाये गये हैं. खोपड़े के पास आइजी आतंकवाद निरोधक दस्ता का प्रभार भी रहेगा. पारस नाथ को गृह विभाग में विशेष सचिव, गणेश कुमार को आइजी मुख्यालय, विनोद कुमार को आइजी भागलपुर, सौरभ कुमार को आइजी रेलवे, पटना, जितेंद्र मिश्रा को डीआइजी एसटीएफ बनाया गया है.
छत्रनील सिंह को डीआइजी दरभंगा, एम सुनील कुमार नायक को डीआइजी आतंकवाद निरोधक दस्ता, राजेश त्रिपाठी को डीआइजी पूर्णिया, अशोक कुमार को डीआइजी डकैती निरोध, अपराध अनुसंधान विभाग, नवलकिशोर सिंह डीआइजी स्पेशल ब्रांच, मनोज कुमार को बीएमपी-6 और बीएमपी-15 का समादेष्टा, एसपी कटिहार विकास कुमार को बीएमपी-7 कटिहार का अतिरिक्त प्रभार और बीएमपी-7 कटिहार के कमांडेंट बाबू राम को दरभंगा का एसएसपी बनाया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >