पटना : सोननगर स्टेशन पर रेलखंड पर काम, 14 से 28 तक छह ट्रेनें रद्द

पटना : पूर्व मध्य रेल के मुगलसराय रेलमंडल क्षेत्र के सोननगर स्टेशन पर रेलखंड पर कार्य किया जायेगा. यह कार्य 14 से 28 जनवरी के बीच पूरा किया जायेगा. इसको लेकर रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन बाधित रहेगी. इस चपेट में पटना जंक्शन आने-जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी 14 से 28 जनवरी के बीच […]

By Prabhat Khabar Print Desk | January 1, 2019 9:49 AM
पटना : पूर्व मध्य रेल के मुगलसराय रेलमंडल क्षेत्र के सोननगर स्टेशन पर रेलखंड पर कार्य किया जायेगा. यह कार्य 14 से 28 जनवरी के बीच पूरा किया जायेगा. इसको लेकर रेलखंड पर ट्रेनों के परिचालन बाधित रहेगी.
इस चपेट में पटना जंक्शन आने-जाने वाली तीन जोड़ी ट्रेनें भी 14 से 28 जनवरी के बीच रद्द रहेगी. इसमें ट्रेन संख्या 13347बरकाकाना-पटना एक्सप्रेस 14 से 27, ट्रेन संख्या 13348 पटना-बरकाकाना एक्सप्रेस 15 से 28, ट्रेन संख्या 23347 सिंगरौली-पटना लिंक एक्सप्रेस 14 से 27, ट्रेन संख्या 23348 पटना सिंगरौली लिंक एक्सप्रेस 15 से 28, ट्रेन संख्या 13243 पटना-भभुआ इंटरसिटी 17 से 27 और 13244 भभुआ-पटना इंटरसिटी 17 से 27 जनवरी तक रद्द रहेगी.

Next Article

Exit mobile version