पटना : माउस क्लिक करिए, कैटेगरी बताइए जानिए कौन सी योजना है आपके लिए, मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

मिलेगा योजनाओं का लाभ पटना : सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब न तो बाबुओं का चक्कर लगाना पड़ेगा और नहीं ही किसी फाइल का इंतजार करना होगा. बस ऑनलाइन एक क्लिक करने पर सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिल जायेगी. साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने वाले पात्र उम्मीदवारों की पात्रता की […]

मिलेगा योजनाओं का लाभ
पटना : सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए अब न तो बाबुओं का चक्कर लगाना पड़ेगा और नहीं ही किसी फाइल का इंतजार करना होगा. बस ऑनलाइन एक क्लिक करने पर सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी मिल जायेगी. साथ ही योजनाओं का लाभ उठाने वाले पात्र उम्मीदवारों की पात्रता की सूचना भी मिलेगी.
अगर सूचनाओं को ऑनलाइन दर्ज किया जाता है तो वह आवेदन के रूप में काम करेगा और संबंधित विभाग को स्वत: पहुंच जायेगा. आइटी
विभाग ने कुल 112 सरकारी योजनाओं में से 78 योजनाओं का ऑनलाइन खाका तैयार कर लिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन 78 योजनाओं की सुविधा का उद्घाटन नये वर्ष में करेंगे. आइटी विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है.
आइटी विभाग ने 78 योजनाओं का किया डाटा तैयार
आइटी विभाग के सचिव राहुल सिंह ने बताया कि फिलहाल राज्य में 78 सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की पात्रता का पूरी ब्योरा तैयार कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति अगर अनुसूचित जाति की योजनाओं का लाभ लेने चाहता है, तो वह जैसे ही ऑनलाइन सूचना की जानकारी लेने के लिए पहले कॉलम में अपने कोटि को दर्ज करेगा, उसके आगे की सूचनाएं परत दर परत खुलने लगेंगी. ऐसा करने पर उसको यह जानकारी मिल जायेगी उसके लिए सरकार की कौन-कौन सी योजनाएं हैं. अगर उसमें दर्ज सूचनाओं और वांछित जानकारियों को अपलोड करेगा, उसे जानकारी मिलने के साथ ही उसका आवेदन स्वीकार हो जायेगा और संबंधित विभाग के पास ऑनलाइन पहुंच जायेगा. इसी तरह कोई व्यक्ति सामान्य कोटि का है.
उसे मुख्यमंत्री तीव्र बीज विकास योजना का लाभ लेना है तो वह सामान्य कोटि को जैसे ही ऑनलाइन खोलेगा उसके लिए सभी सूचनाएं मिल जायेंगी.
इसी प्रकार की व्यवस्था अल्पसंख्यक कल्याण, महादलित, पिछड़ा वर्ग- अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण, कृषि विभाग, सहकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों की योजनाओं की सूचना व पात्रता की जानकारी मिलेगी. आइटी विभाग ने हर कोटि की योजनाओं काे क्लब कर वेबसाइट पर डिजाइन तैयार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >