पटना : बिहार में सर्दीका कहर जारी है. राजधानी पटना सहित गया और कई शहरों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावटें दर्ज की जा रही हैं. फिलहाल गया में बीते दस वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के करीब आ गया है. रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि गया में बीते दस वर्षों में केवल 2014 के 30 दिसंबर को इससे कम न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था. वहीं अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री की गिरावट आयी. अधिकतम पारा 21.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे दिन कोल्ड वेव की स्थिति बनी रही. वहीं भागलपुर में भी पूरे दिन कोल्ड वेव की स्थिति रही. वहां भी न्यूनतम पारा सामान्य से पांच डिग्री कम 7.4 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
छह डिग्री सेल्सियस पर टिका पारा
इधर राजधानीपटना में भी कड़ाके की सर्दी पड़नी शुरू हो गयी है. बीते तीन दिनों से शहर का न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस के आसपास टिका हुआ है. शुक्रवार को शहर का न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि रविवार को मामूली कमी अायी और शहर का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
पूरे उत्तर भारत में पड़ रही ठंडक
सूबे के अलावा पूरे उत्तर भारत के कई शहरों में कड़ाके की ठंडक पड़ रही है. रविवार को झारखंड के रांची का न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. वहीं कांके आवास का न्यूनतम तापमान औसतन दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा.जबकि, लखनऊ का न्यूनतम तापमान रविवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उधर, दिल्ली में न्यूनतम तापमान लगातार पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है. वहां भी कोल्ड वेव की स्थिति बनी हुई है.
अभी जारी रहेगी सर्दी
अनिसाबाद मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो राज्य के लगभग सभी शहरों के सर्दी बनी रहेगी. मौसम शुष्क रहेगा. वहीं दोपहर में फिलहाल कमोबेश धूप भी निकलती रहेगी. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी रहेगी. गया में कोल्ड वेव का असर रहेगा. वहीं पटना व आसपास के क्षेत्रों में ठंड हवाएं चलने के आसार हैं. इसके साथ ही सुबह देर से धूप निकलेगी. कोहरा का असर रहेगा. शाम को भी कोहरे को प्रभाव शाम छह बजे से ही शुरू होने के आसार हैं.
बिहार में ठंड का कहर जारी, राजधानी पटना में छह डिग्री पर टिका न्यूनतम तापमान

बिहार में ठंड का कहर जारी, राजधानी पटना में छह डिग्री पर टिका न्यूनतम तापमान
Copied link
पटना : बिहार में सर्दीका कहर जारी है. राजधानी पटना सहित गया और कई शहरों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावटें दर्ज की जा रही हैं. फिलहाल गया में बीते दस वर्षों का रिकॉर्ड टूटने के करीब आ गया है. रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज […]