पटना : मुख्यमंत्री ने निर्माण की मंजूरी दी, दानापुर के शेरपुर से दिघवारा के बीच बनेगा नया पुल

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दी जानकारी दिघवारा/पटना : गंगा नदी पर दानापुर के शेरपुर इलाके से दिघवारा के बीच नये पुल के निर्माण को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी मिल गयी है.जेपी सेतु से पश्चिम की ओर करीब 10 किलोमीटर दूर बनने वाले इस पुल के निर्माण के बाद वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, […]

भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी ने दी जानकारी
दिघवारा/पटना : गंगा नदी पर दानापुर के शेरपुर इलाके से दिघवारा के बीच नये पुल के निर्माण को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी मिल गयी है.जेपी सेतु से पश्चिम की ओर करीब 10 किलोमीटर दूर बनने वाले इस पुल के निर्माण के बाद वैशाली, सारण, सीवान, गोपालगंज, देवरिया के अलग से रास्ता मिल जायेगा.
साथ ही दानापुर के मनेर का भी विकास होगा. छपरा में डबल डेकर पुल के शिलान्यास के वक्त लोगों से दिघवारा से दानापुर के बीच पुल बनवाने का सीएम ने वादा किया था. मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी ने मुख्यमंत्री आवास पर सीएम के साथ संपन्न बैठक में अपनी इस बहुप्रतीक्षित मांग को उनके समक्ष रखा. सांसद ने कहा कि अब पश्चिम दिशा में बनेंगे पुल, लोगों को होगी सुविधा : दानापुर कैंट से पांच किलोमीटर दूर शेरपुर इलाके से दिघ्ज्ञवारा तक बनने वाले इस पुल के निर्माण पूरा होने पर उत्तर बिहार जाने वाले वाहन अब एनएच 102 से छपरा होकर मुजफ्फरपुर जायेंगे. साथ ही पटना से पश्चिम जाने वाले वाहनों को एक नया मार्ग उपलब्ध हो जायेगा.
पुल के निर्माण में जमीन अधिग्रहण की नहीं होगी जरूरत : रूडी ने बताया कि बिहार राज्य पुल निर्माण निगम ने दानापुर-दिघवारा के बीच अंग्रेजों के जमाने वाली सड़क का आलाइनमेंट तय किया है.
इसके निर्माण के लिए जमीन अधिग्रहण की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी. इस पुल से एनएच 19, 102, शीतलपुर, परसा, सीवान राजकीय उच्च पथ संख्या 73 और दिघवारा-डेरनी-अमनौर एसएच 104 का संपर्क भी इस पुल से जोड़ा जायेगा.
उन्होंने कहा कि इस पुल के निर्माण से दियारा क्षेत्र की भी प्रगति होगी और यह क्षेत्र ग्रेटर पटना का उपनगर हो सकेगा. सांसद ने बताया कि दिघवारा-दानापुर के बीच गंगा पुल के निर्माण से सारण, सीवान व गोपालगंज आदि जिले समेत पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग आसानी से इस रास्ते से राजधानी व उसके आसपास तक पहुंचने लगेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >