पटना : गुंजन की हत्या के पीछे निजी दुश्मनी देख रही पुलिस

पटना : पटना के कारोबारी गुंजन खेमका की हत्या के बाद जांच में जुटी एसआइटी ने गुंजन के ड्राइवर मनोज रविदास का एक झूठ पकड़ लिया है. ड्राइवर ने एसआइटी के सामने बयान दिया था कि जब शूटर ने गुंजन को गोली मारी और भाग रहा था तो उसने (ड्राइवर ने) पीछे से शूटर को […]

पटना : पटना के कारोबारी गुंजन खेमका की हत्या के बाद जांच में जुटी एसआइटी ने गुंजन के ड्राइवर मनोज रविदास का एक झूठ पकड़ लिया है. ड्राइवर ने एसआइटी के सामने बयान दिया था कि जब शूटर ने गुंजन को गोली मारी और भाग रहा था तो उसने (ड्राइवर ने) पीछे से शूटर को दौड़ाया था.
लेकिन यह बात जांच में झूठी निकली. एसआइटी ने सीसीटीवी के फुटेज को जब खंगाला तो कोई दौड़ाते हुए नहीं दिख रहा है. ऐसे में गुंजन का ड्राइवर फिर शक के दायरे में आ गया है. एसआइटी पूछताछ कर रही है और उसकी कुंडली खंगाल रही है. सूत्रों कि मानें तो पुलिस गुंजन की हत्या के पीछे निजी दुश्मनी देख रही है. वैशाली पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है. उनसे पूछताछ जारी है.
पटना में गुंजन खेमका और उनकी पत्नी को फोन पर धमकी देने वाले अंजर अंसारी के खिलाफ कई राज्यों में केस दर्ज है. इसमें गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली समेत अन्य जगहों पर केस दर्ज है. हाल के दिनों में उसने गुजरात में ही एक डीएसपी रैंक के अधिकारी की पत्नी को फोन पर धमकाया था. इसी मामले में गुजरात पुलिस ने दादर से अंजर को गिरफ्तार किया था.
इसकी जानकारी गुजरात पुलिस ने जब पटना पुलिस को दी तो पटना पुलिस ने यह जानकारी दी कि अंजर दादर से गिरफ्तार हो गया है. अब झारखंड के रहने वाले अंजर अंसारी को पटना लाने के लिए पटना पुलिस गुजरात गयी हुई है. पुलिस पदाधिकारियों की मानें तो शुक्रवार को उसे पटना लाया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >