पटना : ट्रैक्टर के धक्के से ऑटो पलटा, छह यात्री जख्मी

पटना सिटी : पहाड़ी से दीदारगंज जा रहे ऑटो में ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इसके बाद ऑटो दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप में पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये. घायलों को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी […]

पटना सिटी : पहाड़ी से दीदारगंज जा रहे ऑटो में ट्रैक्टर ने ठोकर मार दी. इसके बाद ऑटो दीदारगंज चेक पोस्ट के समीप में पलट गया. इस घटना में ऑटो पर सवार आधा दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये. घायलों को उपचार के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जख्मी लोगों में मंजू सिंह, अमर, विवेक कुमार, राहुल, पंकज, नागेंद्र व कुंदन कुमार शामिल हैं.
हालांकि, नागेंद्र की स्थिति गंभीर होने पर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर किया गया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर भागने में कामयाब रहा. पुलिस ट्रैक्टर चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >