पटना : बोरिंग रोड के रहनेवाले आलोक कुमार के महंगे मोबाइल फोन को दो युवक लेकर फरार हो गये. उसकी कीमत 31 हजार है. इस संबंध में उसने गुरुवार को एसएसपी मनु महाराज को जानकारी दी है.
एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बुद्धा कॉलोनी थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर दोनों युवकों को पकड़ने का निर्देश दिया है. आलोक ने अपने मोबाइल फोन को बिक्री के लिए ओएलएक्स की वेबसाइट पर डाला था. उसे देख कर एक युवक ने उसके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर राजापुर पुल के समीप एबीसी टावर के पास मोबाइल दिखाने के लिए बुलाया. आलोक ने उक्त युवक को मोबाइल देखने के लिए दिया. इसी बीच पीछे से एक अन्य युवक बाइक लेकर पहुंचा और वह भी मोबाइल को देखने लगा, तभी मौका का फायदा उठा कर दोनों युवक मोबाइल फोन लेकर फरार हो गये.
