पटना : सीएम से मिले राजदूत, वियतनाम आने का दिया न्योता

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउ ने मुलाकात की. मुलाकात के दौरान भारत और वियतनाम के संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई. मुख्यमंत्री ने वियतनाम के राजदूत को बिहार के विभिन्न बौद्ध स्थलों के महत्वों के संदर्भ में जानकारी दी. राजगीर […]

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में भारत में वियतनाम के राजदूत फाम सान चाउ ने मुलाकात की. मुलाकात के दौरान भारत और वियतनाम के संबंधों पर विस्तार से चर्चा हुई.
मुख्यमंत्री ने वियतनाम के राजदूत को बिहार के विभिन्न बौद्ध स्थलों के महत्वों के संदर्भ में जानकारी दी. राजगीर और बोधगया के साथ ही तेलहाड़ा विश्वविद्यालय एवं राजगीर के साइक्लोपियन वाल के संबंध में राजदूत को विस्तार से जानकारी दी. मुख्यमंत्री ने राजदूत को पहला गणराज्य वैशाली के बारे में भी बताया. राजदूत ने योग में अपनी रुचि बतायी. इस पर सीएम ने उन्हें मुंगेर के योग संस्थान में आने का आमंत्रण दिया.
वहीं, राजदूत ने मुख्यमंत्री को अगले वर्ष वियतनाम आने का न्योता दिया. भारत में वियतनाम के राजदूत ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया. सीएम ने भी वियतनाम के राजदूत को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंट किये. मुलाकात के दौरान सीएम के प्रधान सचिव चंचल कुमार, पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव रवि मनुभाई परमार, सीएम के सचिव मनीष कुमार वर्मा, सीएम के ओएसडी गोपाल सिंह भी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >