पटना : इस सप्ताह आठ डिग्री तक आ सकता है शहर का न्यूनतम पारा!

पटना : शहर में रात का तापमान एक बार फिर गिर गया है. तापमान में यह गिरावट साफ आसमान और पछुआ हवा के चलते आयी है. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10़ 4 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान की यह स्थिति सामान्य मानी जा रही है. मौसम पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक 21 व 22 दिसंबर […]

पटना : शहर में रात का तापमान एक बार फिर गिर गया है. तापमान में यह गिरावट साफ आसमान और पछुआ हवा के चलते आयी है. रविवार को पटना का न्यूनतम तापमान 10़ 4 डिग्री रहा. न्यूनतम तापमान की यह स्थिति सामान्य मानी जा रही है. मौसम पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक 21 व 22 दिसंबर तक पटना शहर का तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. यही नहीं इस हफ्ते के अधिकतम तापमान में भी दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है.
मौसम पूर्वानुमान विभाग के मुताबिक रविवार के दिन न्यूनतम तापमान 10़ 4 डिग्री दर्ज हुआ. अलबत्ता इससे पिछले हफ्ते का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा था. रविवार को पटना शहर का उच्चतम तापमान 25़ 7 डिग्री रहा. यह सामान्य से दो डिग्री अधिक था. हालांकि, दिन में ठंडी हवा बहने से लोगों ने कुछ सर्दी का अनुभव जरूर किया. पूसा के मौसम पूर्वानुमान विभाग के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी ए सत्तार ने बताया कि अगले एक दो दिनों में दक्षिणी बिहार में बादल छा सकते हैं. बूंदा-बांदी की संभावना भी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >