बिहार सचिवालय संघ ने मांगा घर, प्रधान सचिव को भेजा पत्र

पटना : बिहार सचिवालय सेवा संघ ने अपने लिए घर की मांग की है. संघ के महासचिव अमरेंद्र नाथ सिंह ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग तथा भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र लिखा है. अमरेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि बिहार सचिवालय सेवा संघ सचिवालय और उससे जुड़े […]

पटना : बिहार सचिवालय सेवा संघ ने अपने लिए घर की मांग की है. संघ के महासचिव अमरेंद्र नाथ सिंह ने राजस्व व भूमि सुधार विभाग तथा भवन निर्माण विभाग के प्रधान सचिव को इस संबंध में पत्र लिखा है. अमरेंद्र नाथ सिंह का कहना है कि बिहार सचिवालय सेवा संघ सचिवालय और उससे जुड़े कार्यालयों के हजारों कर्मचारियों का संगठन है.
संघ के कार्य के लिए एक कार्यालय की जरूरत है. इसकी लगातार मांग की जा रही है़ लेकिन, अभी तक पूरी नहीं हुई है. बीते माह काला सप्ताह मनाये जाने के दौरान सामान्य प्रशासन विभाग से जाे आठ सूत्रीय मांग की गयी थीं उनमें एक मांग संघ के लिए नि:शुल्क भूमि अथवा भवन की भी है. बिहार प्रशासनिक संघ को तो सरकार भूमि तक आवंटित कर चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >