पटना : बीएसएससी ने अभ्यर्थियों से मांगी हलफनामे के साथ जानकारी

प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने पिछले दिनों संपन्न प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अभ्यर्थियों से जानकारी मांगी है. इस संबंध में आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करने के […]

प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने का मामला
पटना : बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) ने पिछले दिनों संपन्न प्रथम इंटर स्तरीय संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगिता परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में अभ्यर्थियों से जानकारी मांगी है. इस संबंध में आयोग ने अपनी वेबसाइट पर एक अधिसूचना जारी करने के साथ ही फाॅर्मेट उपलब्ध कराया है. आयोग की अधिसूचना के मुताबिक अभ्यर्थी को निर्धारित फाॅर्मेट में जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही साक्ष्य व हलफनामा भी देना होगा. हलफनामे में अभ्यर्थी को यह उल्लेख करना होगा कि ‘प्रकाशित सूचना सही व पूर्ण है, सूचना गलत होने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए आयोग स्वतंत्र होगा’.
आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर : सोशल मीडिया व प्रिंट मीडिया के माध्यम से आयोग को प्रश्नपत्र लीक होने की भी जानकारी मिल रही है.
इसे लेकर आयोग ने कहा है कि संबंधित अभ्यर्थियों को यदि सोशल या प्रिंट मीडिया में प्रचारित-प्रसारित सूचना के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी है, तो वे अपने नाम, पूरा पता, पत्राचार का पता, मोबाइल नंबर आदि का उल्लेख करते हुए एक हलफनामे के साथ आवेदन दे सकते हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर है. फार्मेट आयोग की वेबसाइट http//bssc.bih.nic.in पर उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >