पटना : कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही व शोषण का आरोप

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राएं उस समय हंगामा करना शुरू कर दिया जब उनकी एक साथी को आईसीयू में भर्ती किया गया. बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही खुशबू की समर्थन में जुटी छात्राओं ने दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा […]

पटना : इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान में नर्सिंग की पढ़ाई करने वाली छात्राएं उस समय हंगामा करना शुरू कर दिया जब उनकी एक साथी को आईसीयू में भर्ती किया गया. बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई कर रही खुशबू की समर्थन में जुटी छात्राओं ने दोपहर एक बजे से शाम छह बजे तक कॉलेज प्रशासन के खिलाफ हंगामा करती रही. छात्राओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि अस्पताल के डॉक्टर जानबूझ कर खुशबू को जिंदा होने की बात कह रहे हैं और वेंटिलेटर पर रखे हुए हैं. जबकि उसकी मौत हो चुकी है. हंगामा करने वाली छात्रों ने कॉलेज प्रशासन के कुछ टीचर पर शोषण का भी आरोप लगाया है.
साथ ही पढ़ाई लेट और अनदेखी करने का भी मामला उठाया है. छात्राओं ने नर्सिंग की प्रिंसिपल का घेराव किया और खुशबू के आत्महत्या मामले की जांच करने की मांग की. नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं का दावा है कि खुशबू परीक्षा में फेल होने से आत्महत्या नहीं की है. जांच हो तो मामला स्पष्ट हो जायेगा. देर रात तक छात्राएं आईसीयू के सामने खड़ी रहीं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >