पटना : बीएसएनएल कर्मी आज से रहेंगे हड़ताल पर

पटना : बीएसएनएल के आठ हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. हालांकि हड़ताल न हो, इसको लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों की मांगों पर रविवार को नयी दिल्ली में दो बैठकें हुई. पहली बैठक बीएसएनएल के सीएमडी और बीएसएनएल के यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच […]

पटना : बीएसएनएल के आठ हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी अपनी चार सूत्री मांगों को लेकर सोमवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. हालांकि हड़ताल न हो, इसको लेकर कर्मचारियों-अधिकारियों की मांगों पर रविवार को नयी दिल्ली में दो बैठकें हुई.
पहली बैठक बीएसएनएल के सीएमडी और बीएसएनएल के यूनियनों के पदाधिकारियों के बीच तथा दूसरी वार्ता दूरसंचार मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव के साथ हुई, लेकिन मांगों पर सहमति नहीं बन पाने के कारण यूनियन ने हड़ताल पर जाने के निर्णय लिया. एयूएबी कन्वेनर रतीश कुमार ने बताया कि वार्ता विफल होने के बाद कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा है.
उन्होंने बताया कि संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने 9 माह पहले आश्वासन दिया था कि संघ की सभी मांगों को पूरा कर लिया जायेगा, लेकिन मांग पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. कुमार ने बताया कि सोमवार को सभी कर्मचारी व अधिकारी संचार सदन में जुटेंगे. इसके कारण कामकाज ठप रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >