पटना : मुख्य सचिव से हुई वार्ता, आंदोलन जारी

संघ के साथ विभिन्न ग्रेड के पदों के पुनर्गठन को लेकर नहीं हो पाया ठोस निर्णय पटना : बिहार सचिवालय सेवा और सचिवालय लिपिकीय सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों के पुनर्गठन को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार और बिहार सचिवालय सेवा संघ की ओर से महासचिव अमरेंद्र नाथ सिंह के बीच वार्ता […]

संघ के साथ विभिन्न ग्रेड के पदों के पुनर्गठन को लेकर नहीं हो पाया ठोस निर्णय
पटना : बिहार सचिवालय सेवा और सचिवालय लिपिकीय सेवा के विभिन्न ग्रेड के पदों के पुनर्गठन को लेकर गुरुवार को मुख्य सचिव दीपक कुमार और बिहार सचिवालय सेवा संघ की ओर से महासचिव अमरेंद्र नाथ सिंह के बीच वार्ता हुई. अमरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि वार्ता तो सफल रही.
लेकिन, तुरंत कोई निर्णय नहीं लिया जा सका. इसी कारण शुक्रवार को भोजनावकाश के समय सचिवालय के विस्तारित भवन लॉन में हजारों कर्मचारी एकजुटता के साथ अपने आक्रोश को प्रकट करेंगे. 30 नवंबर तक सरकार ने मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज होगा.
सचिवालय सेवा के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू : इसी बीच देर शाम को मिली जानकारी के अनुसार सचिवालय सेवा के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सभी विभागों को निर्देश जारी हुआ है. 15 दिनों के अंदर ब्योरा मांगा गया है. सभी ग्रेड के कर्मियों की संख्या की जानकारी मांगी गयी हैं. इधर बीपीएससी के 56-59 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के सफल प्रतियोगियों की दस्तावेज की जांच होगी.
नियुक्ति पत्र के लिए शुरू किया जेल भरो अभियान
पटना. राज्य दफादार चौकीदार पंचायत ने गुरुवार को वर्ष 1990 से पांच मार्च 2014 से पूर्व सेवानिवृत्त दफादार चौकीदारों के आश्रितों की बहाली व पूर्व में चयनित चौकीदारों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने की मांग को लेकर गुरुवार को लेकर जेल भरो अभियान की शुरुआत की. अभियान का नेतृत्व संगठन के राज्य सचिव डॉ संत सिंह व प्रमंडलीय अध्यक्षों ने किया. अभियान के दौरान डॉ संत सिंह, प्रमंडलीय अध्यक्ष राकेश कुमार, मोतिहारी जिलाध्यक्ष राजेश्वर गिरि, सहरसा जिलाध्यक्ष गोविंद पासवान, जीतू सिंह ने अपने विचार रखे. साथ ही उक्त मांगों समेत स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के तहत आश्रितों की बहाली तीन महीने के अंदर करने की मांग की.
अभियंताओं का प्रदर्शन चौथे दिन भी रहा जारी
पटना : बिहार अभियंत्रण सेवा संघ के आह्वान पर चल रहे प्रथम चरण के आंदोलन के चौथे दिन भी अभियंताओं ने काला बिल्ला लगा कर काम किया. सभी प्रक्षेत्र के अभियंताओं ने काला बिल्ला लगाया. विश्वेश्वरैया भवन परिसर स्थित पथ निर्माण विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग, भवन निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग व योजना एवं विकास विभाग के अभियंताओं ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए असंतोष जताया.
ज्वाइंट फ्रंट ने निकाली रैली
पटना. ज्वाइंट फ्रंट की ओर से गुरुवार को पटना विवि से जेपी गोलंबर तक रैली निकाली. उसके बाद फ्रंट के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के ओएसडी से मिल कर अपनी मांगों से अवगत कराया. फ्रंट के संयोजक अभिलेश कुमार यादव ने बताया है कि ओएसडी ने कहा कि संबंधित जिला शिक्षा पदाधिकारियों से भी बात करने का आश्वासन दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >