पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में सिर्फ हिस्ट्री के लिए होती है नेट की तैयारी

पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में इसी साल से छात्राओं को नेट की तैयारी करवायी जा रही है. इससे पहले कई विभागों ने इस तैयारी के लिए हामी भरी थी लेकिन अभी फिलहाल हिस्ट्री में ही इसकी तैयारी करायी जा रही हैं. मई से ही छात्राओं को नेट के पैटर्न पर पढ़ाया जा रहा है. […]

पटना : जेडी वीमेंस कॉलेज में इसी साल से छात्राओं को नेट की तैयारी करवायी जा रही है. इससे पहले कई विभागों ने इस तैयारी के लिए हामी भरी थी लेकिन अभी फिलहाल हिस्ट्री में ही इसकी तैयारी करायी जा रही हैं. मई से ही छात्राओं को नेट के पैटर्न पर पढ़ाया जा रहा है. छठीं कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के सीबीएसइ बुक का सिलेबस फॉलो किया जा रहा है.
आईक्यूएसी की कोडिनेटर डॉ मीना सिन्हा ने बताया कि छात्राओं को रोजाना क्लास के बाद डेढ़ से दो घंटे का क्लास दिया जाता है. साथ ही हर सप्ताह एक घंटे का टेस्ट भी लिया जाता है जिसमें विषय से जुड़ा हुआ 50 सवाल होता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >