बाढ़ में रास्ते के विवाद में तलवारबाजी, नौ जख्मी

बाढ़ : बाढ़ थाने के नया टोला अकबरपुर गांव में रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच तलवार चले. इस दौरान नौ लोग जख्मी हो गये. गांव में रास्ते पर रखी गयी साइकिल से बाइक टकरा गयी. इसके बाद सतनारायण और श्याम सुंदर प्रसाद के परिजनों ने तलवार लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया. […]

बाढ़ : बाढ़ थाने के नया टोला अकबरपुर गांव में रास्ता विवाद में दो पक्षों के बीच तलवार चले. इस दौरान नौ लोग जख्मी हो गये. गांव में रास्ते पर रखी गयी साइकिल से बाइक टकरा गयी. इसके बाद सतनारायण और श्याम सुंदर प्रसाद के परिजनों ने तलवार लेकर एक दूसरे पर हमला कर दिया. इस घटना में श्याम सुंदर प्रसाद के तीन पुत्र विकास ,संजीव, लाल बहादुर तथा पत्नी साधना देवी गंभीर रूप से जख्मी हो गये
वहीं, दूसरे पक्ष के चार लोग भी जख्मी हैं. इनमें एक की हालत गंभीर बतायी जाती . कई लोगों को पीएमसीएच भेज दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है . हालांकि पीड़ितों का आरोप है कि कई घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >