पटना : अतिपिछड़ों के बड़े जुटान में जुटी भाजपा 10 फरवरी को गांधी मैदान में होगी रैली

पटना : लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा पिछड़ों, अतिपिछड़ों के बड़े जुटान में भाजपा जुट गयी है. 10 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी. पार्टी इस रैली के जरिये अपने सहयोगियों के साथ-साथ विरोधियों को भी पिछड़ों-अतिपिछड़ों में अपनी पैठ का अहसास करायेगी. रैली को सफल बनाने में पार्टी अभी से जुट […]

पटना : लोकसभा चुनाव के पहले भाजपा पिछड़ों, अतिपिछड़ों के बड़े जुटान में भाजपा जुट गयी है. 10 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में रैली होगी. पार्टी इस रैली के जरिये अपने सहयोगियों के साथ-साथ विरोधियों को भी पिछड़ों-अतिपिछड़ों में अपनी पैठ का अहसास करायेगी. रैली को सफल बनाने में पार्टी अभी से जुट गयी है.
पिछले महीने कई जगहों पर पार्टी अतिपिछड़ा सम्मेलन आयोजित कर चुकी है. मिशन 2019 में फोकस पिछड़े व अतिपिछड़ों के वोट पर है. रैली को सफल बनाने के लिए जल्द ही राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बिहार के कुछ नेताओं के साथ बैठक कर रैली की तैयारी को लेकर चर्चा करेंगे. वहीं, भाजपा ने 21 नवंबर को बैठक बुलाई है. बैठक में सदस्यता अभियान के साथ-साथ बूथ कमेटी, मोर्चा के कामकाज और संगठन से जुड़े मुद्दे की समीक्षा होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >