पटना : मुख्य न्यायाधीश ने हाईकोर्ट में किये कई बदलाव

पटना : पटना हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही ने हाईकोर्ट में बदलाव शुरू कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश ने अपने पीपीएस के पद पर आरके पाठक को पदस्थापित करते हुए पीपीएस के पद पर काम कर रहे एस नेयाज अहमद को दूसरे सेक्शन में पदस्थापित कर दिया है. इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश […]

पटना : पटना हाईकोर्ट के नये मुख्य न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही ने हाईकोर्ट में बदलाव शुरू कर दिया है. मुख्य न्यायाधीश ने अपने पीपीएस के पद पर आरके पाठक को पदस्थापित करते हुए पीपीएस के पद पर काम कर रहे एस नेयाज अहमद को दूसरे सेक्शन में पदस्थापित कर दिया है.
इसके अलावा मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट मास्टर भी बदले गये हैं. पूर्व कोर्ट मास्टर की जगह पर अशोक कुमार को मुख्य न्यायाधीश के कोर्ट में कोर्ट मास्टर की जिम्मेदारी दी गयी है. हाईकोर्ट के प्रोटोकॉल ऑफिसर को भी बदल दिया गया है.
अब नये प्रोटोकॉल ऑफिसर की जिम्मेदारी ऋषिकेश राय को सौंपी गयी है. मालूम हो कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश अमरेश्वर प्रताप शाही ने पटना हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ शनिवार को ली थी. सोमवार को उनका पटना हाईकोर्ट में पहला कार्य दिवस था. अदालत की कार्रवाई सुबह में जैसे ही शुरू हुई मुख्य न्यायाधीश का न्याय कक्ष वकीलों से भर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >