पटना : सर्वर हुआ डाउन, पंजीयन काउंटर पर मरीजों का हंगामा

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर गुरुवार को फिर मरीज व परिजनों की ओर से हंगामा किया गया. दरअसल मामला यह था कि पंजीयन काउंटर के सर्वर डाउन की वजह से रहने के कारण सुबह साढ़े आठ के बदले साढ़े दस बजे पंजीयन का कार्य गड़बड़ी दूर कर आरंभ कराया […]

पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर गुरुवार को फिर मरीज व परिजनों की ओर से हंगामा किया गया. दरअसल मामला यह था कि पंजीयन काउंटर के सर्वर डाउन की वजह से रहने के कारण सुबह साढ़े आठ के बदले साढ़े दस बजे पंजीयन का कार्य गड़बड़ी दूर कर आरंभ कराया गया.
छठ की दो दिनों की छुट्टी के बाद जब अस्पताल में ओपीडी आरंभ हुआ, तब उपचार कराने के लिए सुबह आठ बजे से ही मरीजों की भीड़ जुटने लगी थी. उपचार कराने आये मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. इसी बीच पंजीयन काउंटर के नहीं खुलने व कार्य आरंभ नहीं होने से मरीजों का गुस्सा फूट पड़ा व हंगामा करने लगे. हालांकि, हंगामे को शांत कराने के लिए पंजीयन काउंटर के कर्मी व सुरक्षा प्रहरी जुटे रहे. इसी बीच अस्पताल प्रशासन की ओर से सर्वर की गड़बड़ी को ठीक कराने का कार्य कराया गया. इसके बाद साढ़े दस बजे गड़बड़ी दूर कर काउंटर चालू किया गया. इसके बाद मरीजों का पंजीयन कार्य आरंभ हुआ. कर्मियों ने बताया कि गड़बड़ी दूर होने के बाद ओपीडी में लगभग 1600 से अधिक मरीज का उपचार किया गया.
इसमें नये 1200 व पुराने 400 मरीज उपचार कराने आये थे.हालांकि, पंजीयन नहीं होने की स्थिति में कुछ मरीज बगैर उपचार के लौट गये. इस मामले में अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोपाल कृष्ण का कहना है कि सर्वर में गड़बड़ी से पंजीयन काउंटर से देर से खुला. इस कारण थोड़ी परेशानी मरीजों को हुई. भविष्य में ऐसा नहीं हो, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है. साथ ही मरीजों की बढ़ती संख्या को देख कर पंजीयन काउंटर की संख्या बढ़ाने की दिशा में कार्य कराया जायेगा. बताते चलें कि अस्पताल छह पंजीयन कांउटर संचालित होते हैं.
इनमें चार काउंटर नये मरीज के लिए, एक काउंटर अस्पताल के कर्मियों के लिए व एक काउंटर पुराने मरीजों के पुर्जा का नवीनीकरण कराने के लिए है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >