पटना :एनडीआरएफ टीम ने डूब रहे युवक को बचाया

पटना :गांधी घाट पर 9 बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट विजय कुमार सिन्हा गांधी घाट पर अपनी पूरी टीम के साथ कैंप कर रहे हैं.रविवार को छठ पर्व के शुरुआत से दौरान बिंद टोली घाट के पास गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया. जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग […]

पटना :गांधी घाट पर 9 बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल के कमांडेंट विजय कुमार सिन्हा गांधी घाट पर अपनी पूरी टीम के साथ कैंप कर रहे हैं.रविवार को छठ पर्व के शुरुआत से दौरान बिंद टोली घाट के पास गंगा में डूब रहे युवक को एनडीआरएफ की टीम ने बचाया. जानकारी के अनुसार दोपहर लगभग 11 बजे बिंद टोली घाट पर गंगा नदी में बैरिकेडिंग पार कर गहरे पानी में एक युवक चला गया. बैरिकेडिंग पार करने के बाद युवक डूबने लगा. एनडीआरएफ के जवानों ने युवक को तत्काल बचा लिया और उसे कुर्जी अस्पताल भेज दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >