पटना : पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

मारपीट के कारण सुसाइड का आरोप पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर में रविवार की रात ऋचा उर्फ सुष्मिता( 25) की ससुराल में हुई मौत के बाद मृतका के मायके वालों ने केस दर्ज कराया है. कदमकुआं थाने में मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. ससुराल वालों […]

मारपीट के कारण सुसाइड का आरोप
पटना : कदमकुआं थाना क्षेत्र के सैदपुर में रविवार की रात ऋचा उर्फ सुष्मिता( 25) की ससुराल में हुई मौत के बाद मृतका के मायके वालों ने केस दर्ज कराया है.
कदमकुआं थाने में मृतका के पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ाना करने का आरोप है. ऋचा के घरवालों ने आरोप लगाया है कि उसे इतना मारपीट और प्रताड़ित किया गया कि उसने सुसाइड कर लिया.
दरअसल ऋचा की छह महीने पहले शादी हुई थी. पुलिस के मुताबिक शादी के बाद से ही दोनों में अच्छे संबंध नहीं थे. वहीं रविवार को हुई घटना के बाद रात में ही मृतका का पति फरार हो गया था. मायके वालों ने केस दर्ज करा दिया है. यहां बता दें कि रविवार की रात ऋचा ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया था. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >