नौबतपुर की प्रखंड उपप्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

नौबतपुर : नौबतपुर प्रखंड की उप प्रमुख शांति देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 16 मत व विरोध में पांच मत पड़े. पांच सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. पूर्व निर्धारित तिथि के तहत सोमवार को उप प्रमुख के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को […]

नौबतपुर : नौबतपुर प्रखंड की उप प्रमुख शांति देवी के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया. अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 16 मत व विरोध में पांच मत पड़े. पांच सदस्यों ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया. पूर्व निर्धारित तिथि के तहत सोमवार को उप प्रमुख के खिलाफ लाये गये अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रशासनिक भवन में बैठक आहूत की गयी. मौके पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था थी. अविश्वास प्रस्ताव को लेकर प्रखंड मुख्यालय में काफी गहमागहमी थी.
उप प्रमुख के समर्थक व विरोधी जमे थे. निर्धारित समय से वोटिंग शुरू हुई. बीडीओ सुशील कुमार ने बताया कि 26 सदस्यों वाली पंचायत समिति में 21 सदस्य ही सदन में उपस्थित हुए. पांच सदस्य सदन से अनुपस्थित रहे. उन्होंने बताया कि मतों की गिनती में अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में 16 मत पाये गये, जबकि विपक्ष में पांच मत मिले. इस प्रकार 16 के मुकाबले पांच मत से उप प्रमुख शांति देवी की कुर्सी चली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >