पटना : पुलिस लाइन में उपद्रव करने वाले 175 सिपाही बर्खास्त, 27 हवलदार सस्पेंड

पटना : पटना पुलिस लाइन में उपद्रव किये जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है. आईजी नैयर हसनैन के आदेश पर मामले की जांच कर रहे एसएसपी मनु महाराज ने जांच रिपोर्ट तैयार करने के बाद सख्त कदम उठाया है. सख्त कार्रवाई के तहत 167 प्रशिक्षु सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है. […]

पटना : पटना पुलिस लाइन में उपद्रव किये जाने के मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है. आईजी नैयर हसनैन के आदेश पर मामले की जांच कर रहे एसएसपी मनु महाराज ने जांच रिपोर्ट तैयार करने के बाद सख्त कदम उठाया है.
सख्त कार्रवाई के तहत 167 प्रशिक्षु सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया है. इनमें महिला और पुरुष दोनाें पुलिसकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा आठ रेगुलर सिपाहियों की भी सेवा समाप्त कर दी गयी है. कुल 175 पुलिसकर्मियों पर बर्खास्तगी की गाज गिरी है. इनमें 27 हवलदारों को निलंबित किया गया है. इन पर अनुशासनहीनता बरतने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अपने सीनियर अधिकारियों पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है. इस कार्रवाई के बाद पुलिस लाइन में हड़कंप की स्थिति है.
जांच रिपोर्ट एक्शन की कॉपी रविवार की शाम आईजी नैयर हसनैन खान को सौंप दी गयी. पुलिस लाइन में शुक्रवार को जो कुछ हुआ, उसके पीछे कुछ सिपाही व हवलदार रैंक के कर्मी थे. इन लोगों ने एक ट्रेनी महिला सिपाही की मौत के बाद डीएसपी (पुलिस लाइन) के खिलाफ उकसाया. फुटेज में सबूत मिलने के बाद पुलिस ने आठ सिपाहियों की सेवा समाप्त की गयी है.
93 पुलिस पदाधिकारियों का पटना जाेन के बाहर तबादला करने की अनुशंसा
पटना में काफी दिनों से जमे हुए पुलिस पदाधिकारियों की पहचान की गयी है. इनमें पुलिस लाइन के डीएसपी का भी नाम है. एसएसपी मनु महाराज द्वारा आईजी को सौंपी गयी संस्तुति रिपोर्ट में 52 पुलिस पदाधिकारियों के नाम हैं. इन्हें पटना जोन के बाहर तबादला करने का प्रस्ताव है.
इस रिपोर्ट को पुलिस मुख्यालय को भेज दिया गया है. बहुत जल्द तबादला आदेश मुख्यालय से निकल जायेगा. मालूम हो कि आईजी के आदेश पर एसएसपी मनु महाराज मामले की जांच कर रहे थे. शनिवार को ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर ली गयी थी. रविवार को आरोपित पुलिसकर्मियों की सर्विस बुक निकाली गयी और पूरा लेखा-जोखा आईजी को सौंप दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >