पटना : चाकू से गोद कर युवक की हत्या, मालसलामी थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनगंज मुहल्ले की घटना

पटना सिटी : अपराधियों का कहर पटना सिटी में लगातार कायम है. गुरुवार की शाम भी चार-पांच की संख्या में घात लगाये बदमाशों ने मालसलामी थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनगंज मुहल्ले में चाकू से गोद-गोद कर एक युवक की हत्या कर दी. ईंट पत्थर से चेहरा व सिर पर प्रहार किया. मृत युवक की पहचान पॉकेट […]

पटना सिटी : अपराधियों का कहर पटना सिटी में लगातार कायम है. गुरुवार की शाम भी चार-पांच की संख्या में घात लगाये बदमाशों ने मालसलामी थाना क्षेत्र के नुरुउद्दीनगंज मुहल्ले में चाकू से गोद-गोद कर एक युवक की हत्या कर दी.
ईंट पत्थर से चेहरा व सिर पर प्रहार किया. मृत युवक की पहचान पॉकेट में मिले आधार कार्ड से स्वर्गीय लक्ष्मी चौधरी के 24 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार उर्फ कल्लू चौधरी के तौर पर हुई है. पुलिस हत्या के कारणों कीवजह तलाशने में जुट गयी है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के समीप से खून से सना चाकू भी बरामद किया है.
मामले की जांच पड़ताल के लिए एएसपी बलिराम कुमार चौधरी भी पहुंचे. थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मामले में जांच पड़ताल चल रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश कर रही है.
चूल्हा व स्टोव बनाने की थी दुकान, घटना स्थल पर ही मौत : परिजनों ने पुलिस को बताया कि माधो मिल मुहल्ले में रहने वाला संतोष की वहीं पर चूल्हा व स्टोव बनाने की दुकान थी.
गुरुवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे वह नुरुउद्दीनगंज की ओर गया था, जहां पर घात लगाये चार से पांच की संख्या में रहे बदमाशों ने उसे घेर लिया. युवक बदमाशों को देख कर भागने लगा, लेकिन खदेड़ कर बदमाशों ने उसे पकड़ लिया, इसके बाद चलती-फिरती देवी प्रतिमा स्थापित होने वाले स्थान के पास ईंट-पत्थर से कुचल व ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी. भीड़-भाड़ वाले इलाके में घटी घटना के बाद वहां पर अफरा-तफरी मच गयी
आसपास की दुकानों के शटर गिर गये. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना मालसलामी थाना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा कर भेजा. माना जा रहा है कि हत्या रंजिश या प्रेम प्रसंग में हुई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >