पटना : फर्जी कागजात देकर टेंडर लेने वाले संवेदकों पर होगी कानूनी कार्रवाई

पटना : फर्जी कागजात के आधार पर टेंडर हासिल करने वाले संवेदकों पर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं, उनके द्वारा जमा करायी गयी बैंक गारंटी व अन्य राशि भी जब्त कर ली जायेगी. नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने इस संबंध में सभी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिये […]

पटना : फर्जी कागजात के आधार पर टेंडर हासिल करने वाले संवेदकों पर दंडात्मक कानूनी कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं, उनके द्वारा जमा करायी गयी बैंक गारंटी व अन्य राशि भी जब्त कर ली जायेगी.
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद ने इस संबंध में सभी एजेंसियों को आवश्यक निर्देश दिये हैं. सभी निकायों, बुडको व आवास बोर्ड को पत्र लिख कर प्रधान सचिव ने कहा कि सभी निकायों का दायित्व है कि वह संवेदकों द्वारा जमा करायी गयी बैंक गारंटी व अन्य राशि की वैधता अवधि पर सतत निगरानी रखे, ताकि अनियमितता की स्थिति में उन पर कार्रवाई की जा सके.
इसके लिए आवश्यक है कि इससे संबंधित एक पंजी का संधारण किया जाये, जिसमें तमाम विवरण अंकित हो. इसकी मॉनीटरिंग के लिए जिम्मेदार पदाधिकारी को प्राधिकृत किया जाये. संबंधित पदाधिकारी की यह व्यक्तिगत जिम्मेदार होगी कि वह चूक के मामले में ससमय कार्रवाई सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >