पटना : स्कूलों में एडमिशन कराने के नाम पर ठगी करने वाला धराया

पटना : पटना के नामी स्कूल संत माइकल, नोट्रेडम , माउंट कार्मेल, लोयला आदि में एडमिशन कराने के नाम पर कुर्जी का बेरीडीट जोसेफ लोगों से पैसे ऐंठता था. इसने 2018 में संत माइकल स्कूल में सिविल जज के बेटे का एडमिशन कराने के नाम पर 35 हजार रुपया ठग लिये थे, लेकिन न तो […]

पटना : पटना के नामी स्कूल संत माइकल, नोट्रेडम , माउंट कार्मेल, लोयला आदि में एडमिशन कराने के नाम पर कुर्जी का बेरीडीट जोसेफ लोगों से पैसे ऐंठता था.
इसने 2018 में संत माइकल स्कूल में सिविल जज के बेटे का एडमिशन कराने के नाम पर 35 हजार रुपया ठग लिये थे, लेकिन न तो बच्चे का एडमिशन हुआ और न ही पैसे वापस किये. इसके साथ ही अपना मोबाइल नंबर भी बदल लिया. इस घटना की जानकारी महिला सिविल जज ने एसएसपी मनु महाराज को दी थी. एसएसपी के निर्देश पर कदमकुआं थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी और फिर छापेमारी कर कुर्जी से बेरीडीट जोसेफ को गिरफ्तार कर लिया गया. इसके खिलाफ आरोप है कि यह कई लोगों से एडमिशन के नाम पर पैसे ले चुका है.
एक एडमिशन का यह एक लाख रुपया लेता था. एडवांस के तौर पर पचास हजार और फिर एडमिशन होने के बाद बाकी का पचास हजार लेने की बात बताता था. लेकिन एडमिशन नहीं करा पाता था और जब लोग पैसे देने का दबाव डालते थे तो फिर यह अपना मोबाइल नंबर बदल लेता था. बताया जाता है कि इसके संबंध इन स्कूलों के कई लोगों से होने के कारण लोग समझ बैठते थे कि वह एडमिशन करा देगा और फिर पैसे दे देते थे. एसएसपी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. ठग एक स्कूल का वार्डन बताया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >