मोकामा अंचल कार्यालय का घेराव, की नारेबाजी

मोकामा : मोकामा अंचल कार्यालय का सोमवार को मोर पोखर पर बस्ती के महादलित लोगों ने घेराव किया. उन्होंने प्रशासन पर भूमिहीन लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया. वहीं नारेबाजी कर पोखर पर बस्ती में बने मकान को हटाने की नोटिस वापस लेने की मांग की. लोगों के प्रदर्शन से कार्यालय में थोड़ी देर […]

मोकामा : मोकामा अंचल कार्यालय का सोमवार को मोर पोखर पर बस्ती के महादलित लोगों ने घेराव किया. उन्होंने प्रशासन पर भूमिहीन लोगों को बेघर करने का आरोप लगाया.
वहीं नारेबाजी कर पोखर पर बस्ती में बने मकान को हटाने की नोटिस वापस लेने की मांग की. लोगों के प्रदर्शन से कार्यालय में थोड़ी देर के लिये अफरातफरी का माहौल बन गया. हालांकि अंचलाधिकारी ने समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया. दरअसल मोर पोखर के पास सरकारी जमीन पर गरीब तपके के दो सौ परिवार तकरीबन 50 वर्षों से आवास बनाकर रह रहे हैं.
बस्ती के तकरीबन तीस इंदिरा आवास व एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण कराया गया था. इधर अंचल कार्यालय से ग्रामीणों को नोटिस भेज कर बस्ती को खाली करने पर कार्रवाई का अल्टीमेटम दिया गया. इससे नाराज ग्रामीण जुट कर अंचल कार्यालय पहुंच गये.
अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों को लिखित रूप से अपना पक्ष रखने की नसीहत दी. इससे उग्र होकर लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया. लोगों का कहना था कि बस्ती को खाली कराने पर भूमिहीन लोग सड़क पर आ जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >