पटना : तेजस्वी यादव अपना चेहरा चमकाने वाले अभियान में लगे हैं : संजय सिंह

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपना चेहरा चमकाने वाले अभियान में लगे हैं. उनकी इच्छा है कि वे लालू परिवार के साथ राजद के भी चेहरा बने. महागठबंधन का चेहरा बनने के लिए भी उनकी छटपटाहट दिख रही है. पर सच्चाई […]

पटना : जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि विरोधी दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव अपना चेहरा चमकाने वाले अभियान में लगे हैं. उनकी इच्छा है कि वे लालू परिवार के साथ राजद के भी चेहरा बने. महागठबंधन का चेहरा बनने के लिए भी उनकी छटपटाहट दिख रही है.

पर सच्चाई यह है कि तेजस्वी के चेहरे की स्वीकार्यता कहीं नहीं हैं. जदयू प्रवक्ता ने कहा कि तेजस्वी यादव की स्थिति बिल्ली के समान छींका टूटने जैसा इंतजार कर रहे हैं. वे रोज सीबीआई और जांच एजेंसियों को कोस रहे हैं. इससे उनका आरोप कम नहीं होने वाला है. अवैध संपत्ति बनाने के मामले में सभी जांच एजेंसियों के पास पर्याप्त सबूत हैं. सीबीआई का ढोल पीटने से न तो मुक्ति मिलने वाली है और न ही राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को जेल से छुटकारा मिलने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >