करेंट लगने से मजदूर की मौत, चार झुलसे

पटना सिटी. मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर सरस्वती कॉलोनी में सोमवार की देर रात सवा ग्यारह बजे करेंट के लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि चार जख्मी हो गये. सभी घायल खतरे से बाहर हैं. बताया जाता है कि चार- पांच की संख्या में मजदूर दशहरा पूजा में लगे डेकोरेशन के सामान […]

पटना सिटी. मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के दीपनगर सरस्वती कॉलोनी में सोमवार की देर रात सवा ग्यारह बजे करेंट के लगने से एक मजदूर की मौत हो गयी, जबकि चार जख्मी हो गये. सभी घायल खतरे से बाहर हैं. बताया जाता है कि चार- पांच की संख्या में मजदूर दशहरा पूजा में लगे डेकोरेशन के सामान को उतार कर ठेला पर लोड कर ले जा रहे थे, जिनमें लोहे के भी सामान थे.
सरस्वती कॉलोनी के समीप बिजली पोल से लोहे का सामान सट गया , जिससे सभी मजदूर झटका खा कर काफी दूर गिरे. घटनास्थल के समीप ही सड़क पर पानी भी जमा था. ऐसे में करेंट का झटका और भी तेज हो गया. मेहंदीगंज थाना अध्यक्ष रामशंकर ने बताया कि गंभीर रूप से जख्मी मजदूर मुजफ्फरपुर निवासी नारायण पंडित (25) की मौत हो गयी है. जबकि चार घायल हो गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >