फुलवारीशरीफ : चोरी का ट्रक काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश

दो गिरफ्तार, चोरी गया ट्रक का पार्ट्स और खगौल से चोरी गया ट्रक पकड़ाया फुलवारीशरीफ : बेऊर थाने की पुलिस ने ट्रक चोरी कर काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. कुछ दिनों पूर्व बेऊर मोड़ के पास से दस चक्का ट्रक चोरी हो गया था. इस मामले में तफ्तीश करते हुए बेऊर थानेदार रंजन […]

दो गिरफ्तार, चोरी गया ट्रक का पार्ट्स और खगौल से चोरी गया ट्रक पकड़ाया
फुलवारीशरीफ : बेऊर थाने की पुलिस ने ट्रक चोरी कर काटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. कुछ दिनों पूर्व बेऊर मोड़ के पास से दस चक्का ट्रक चोरी हो गया था. इस मामले में तफ्तीश करते हुए बेऊर थानेदार रंजन कुमार को सूचना मिली की बेऊर मोड़ के स्थित गैरेज में इस मामले में शामिल एक शातिर चोर छिपा है.
बेऊर मोड़ के पास उत्तर साइड के गैरेज से पुलिस ने इस गिरोह के एक सदस्य प्रीतम पासवान पिता संजय प्रसाद को गिरफ्तार किया. प्रीतम पटना के हनुमान नगर 90 फुट रोड का रहने वाला है. प्रीतम पासवान की निशानदेही पर हरनौत के न्यू नेशनल बॉडी बिल्डर गैरेज में पुलिस टीम ने छापा मारा तो बेऊर से चोरी गया ट्रक का पार्ट्स और एक दूसरा ट्रक भी बरामद कर लिया गया.
पुलिस ने यहां से रंजीत पासवान पिता अशोक पासवान ग्राम निवासी चेरन थाना हरनौत जिला नालंदा को गिरफ्तार किया. पूछताछ में चोर गिरोह के सदस्यों ने बरामद ट्रक के बारे में पुलिस को बताया कि खगोल रोड के सेंट कैरेंस स्कूल के पास से दस चक्का ट्रक चुराया गया था.
बेऊर थानेदार रंजन कुमार ने बताया कि चोरी करके ट्रक को इस गिरोह के सदस्यों द्वारा हरनौत ले जाया गया और वहां नेशनल बॉडी बिल्डिंग गैरेज में ट्रक काटा जा रहा था.
पुलिस ने वहां से चोरी गया ट्रक का पार्ट्स और खगौल रोड से चोरी गया दूसरा ट्रक भी बरामद करते हुए दो शतिर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने इनसे पूछताछ कर इस गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >