नेपाल में बस दुर्घटना में बिहार निवासी सहित 6 लोगों की मौत

काठमांडो : नेपाल के नवलपरासी जिले में रविवार को एक बस नदी में गिर गयी जिसमें एक भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मध्य-बिंदू नगर क्षेत्र में दुर्घटना में बिहार निवासी बिधानंद यादव की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार इतिहारी से भैरहवां जा रही बस अनियंत्रित हो गयी […]

काठमांडो : नेपाल के नवलपरासी जिले में रविवार को एक बस नदी में गिर गयी जिसमें एक भारतीय सहित छह लोगों की मौत हो गयी. पुलिस ने बताया कि मध्य-बिंदू नगर क्षेत्र में दुर्घटना में बिहार निवासी बिधानंद यादव की मौत हो गयी. पुलिस के अनुसार इतिहारी से भैरहवां जा रही बस अनियंत्रित हो गयी और अरुण नदी में गिर गयी जिससे एक बच्चे सहित पांच लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी.

नवलपुर जिला पुलिस कार्यालय ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक यात्री की बाद में मौत हो गयी, जबकि बाकि घायलों का भरतपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज किया जा रहा है. पुलिस के अनुसार 36 घायल यात्रियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल छह घायलों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी. नेपाल में सड़कों की खराब हालत और लापरवाही से वाहन चलाना दुर्घटनाओं का मुख्य कारण हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक सड़क हादसे विश्व में मौत का आठवां सबसे बड़ा कारण हैं. सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों में करीब 70 प्रतिशत विकासशील देशों में होती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >