पटना : पटना विश्वविद्यालय में एडहॉक पर गेस्ट फैकल्टी की सेंट्रलाइज्ड बहाली को लेकर विवि के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जारी कर दिया गया है. छात्र 25 अक्तूबर तक ऑनलाइन फॉर्म भरकर उसे 31 अक्तूबर तक उसकी हार्ड कॉपी विवि मुख्यालय को जमा करेंगे. वेबसाइट पर कैटेगरी वाइज कुल सीटों की संख्या भी जारी की गयी है. इसके अतिरिक्त भी कई अतिरिक्त जानकारियां है. इसमें आवेदन के लिए नेट, सेट, स्लेट जेआरएफ या पीएचडी, एमफिल आदि में कोई एक डिग्री होना जरूरी है.
इसके अतिरिक्त 55 प्रतिशत मार्क्स पीजी में अनिवार्य है. पांच प्रतिशत आरक्षित वर्ग को छूट दी गयी है. 31 सितंबरत तक 23 वर्ष से 55 वर्ष तक के छात्र इसमें आवेदन कर सकते हैं. जेनरल के लिए आवेदन की फीस एक हजार और आरक्षित वर्ग के लिए 750 रुपये है. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन में 85 अंक और इंटरव्यू में 15 अंक का होगा. इसी के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार किया जायेगा.
इन विषयों में इतनी सीटें
हिंदी 6
संस्कृत 2
मनोविज्ञान 5
एआईएस एंड आर्क 3
राजनीति शास्त्र 3
अंग्रेजी 8
दर्शनशास्त्र 3
इतिहास 8
भूगोल 2
उर्दू 1
अर्थशास्त्र 6
पीएमआईआर 1
समाजशास्त्र 4
बंगला 2
गृह विज्ञान 1
शिक्षा 1
भौतिकी 17
रसायनशास्त्र 10
वनस्पतिशास्त्र 6
जंतु विज्ञान 3
भूगर्भशास्त्र 4
गणित 7
सांख्यिकी 5
रूरल स्टडीज 1
बायो केमिस्ट्री 1
लॉ 14
