पटना : कॉलेज ऑफ कॉमर्स में हर माह संगोष्ठी व सेमिनार

पटना : कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस में नये सत्र शुरू होने के साथ ही नयी शुरुआत भी हो गयी है. कैंपस में सेमिनार और कार्यक्रम का सिलसिला जारी है. कॉलेज प्रशासन शैक्षणिक गतिविधियों और बेहतर करने में लगा हुआ है. नये सत्र शुरू होने के साथ ही स्टूडेंट्स के हितों को ध्यान में […]

पटना : कॉलेज ऑफ कॉमर्स आर्ट्स एंड साइंस में नये सत्र शुरू होने के साथ ही नयी शुरुआत भी हो गयी है. कैंपस में सेमिनार और कार्यक्रम का सिलसिला जारी है. कॉलेज प्रशासन शैक्षणिक गतिविधियों और बेहतर करने में लगा हुआ है. नये सत्र शुरू होने के साथ ही स्टूडेंट्स के हितों को ध्यान में रखते हुए अनेक एक्टिवीटी कराने का निर्णय कॉलेज ने लिया है. कॉलेज प्राचार्य प्रो तपन कुमार शांडिल्य ने कहा है कि नये छात्रों को काफी ऑपर्चुनिटी मिलेगी.
कॉलेज में अब हर महीने सेमिनार और गोष्ठी का आयोजन होगा. उन्होंने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक गतिविधियां पहले से काफी चल रही है. लेकिन नये सत्र में शैक्षणिक गतिविधियों को और बेहतर बनाया जायेगा. कॉलेज में संचालित होने वाले पाठ्यक्रम एवं विभिन्न विभागों द्वारा लगातार शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन होगा. कार्यक्रम सब्जेक्ट पर भी आधारित होगा. सेमिनार और गोष्ठी से बच्चे अपने विषय और दूसरे सब्जेक्ट को भी बेहतर तरीके से जान पायेंगे. वर्तमान स्थिति पर भी चर्चा होगी. इसमें चाहे आर्थिक मामले हो या राजनीतिक सभी मामलों में अच्छे वक्ताओं को बुला कर कार्यक्रम आयोजित कराये जायेंगे.
यह व्यवस्था हर विभाग को करनी होगी. हर विभाग वर्तमान स्थिति पर गोष्ठी और परिचर्चा करायेगा.कुछ इस प्रकार होगा प्रारूप : प्रो शांडिल्य ने कहा कि सभी विभाग के शिक्षक मिल बैठ कर स्टूडेंट्स हित का ख्याल रखते हुए कार्यक्रम आयोजित करेंगे. इसके साथ ही विभिन्न विषयों पर समय-समय पर वक्ताओं को बुलाकर सेमिनार का आयोजन होगा. दो दिन पहले वर्तमान परिदृश्य में गांधी के विचार पर गोष्ठी का आयोजन हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >