पटना : कूड़ा डंपिग केंद्र हटाने की मांग को लेकर धरना

पटना सिटी : अगमकुआं-कुम्हरार रोड में बिस्कोमान गोलंबर के समीप में निगम कीओर से बनाये गये कूड़ा डंपिग केंद्र को हटाने की मांग के साथ सोमवार को जन संघर्ष मोर्चा व राजनीति दलों के सदस्यों ने धरना दिया. अध्यक्षता देवरत्न प्रसाद ने की. संचालन उमेश पंडित ने किया. धरना को पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, […]

पटना सिटी : अगमकुआं-कुम्हरार रोड में बिस्कोमान गोलंबर के समीप में निगम कीओर से बनाये गये कूड़ा डंपिग केंद्र को हटाने की मांग के साथ सोमवार को जन संघर्ष मोर्चा व राजनीति दलों के सदस्यों ने धरना दिया.
अध्यक्षता देवरत्न प्रसाद ने की. संचालन उमेश पंडित ने किया. धरना को पूर्व डीजीपी अशोक कुमार गुप्ता, प्रो मिथिलेश कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ अजय प्रकाश, संरक्षक गिरजा शंकर प्रसाद, डॉ विद्या चौधरी, डॉ मधुबाला पाल व शुकंतला प्रजापति ने संबोधित करते हुए कहा कि कूंड़ा डंपिंग केंद्र से जीवन नारकीय हो गया है.
डंपिग केंद्र की वजह से अगमकुआं-बिस्कोमान संपर्क पथ बंद हो गया है. इस कारण एनएमसीएच अस्पताल, अगमकुआं शीतला माता मंदिर व गुलजारबाग हाट आने वालों को परेशानी हो रही है. धरना में राष्ट्रीय सदाबहार पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, प्रदीप मेहता, सीता सिन्हा, पार्षद अरुण शर्मा, राजद के मो जावेद, कांग्रेस के सुजीत कसेरा, डॉ विनोद अवस्थी, भाकपा माले के राम नारायण सिंह, नसीम असांरी आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >