पटना : टेक्नोलॉजी पार्क पटना के विस्तार को 26.55 करोड़ की मिली मंजूरी

पटना : सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) की पटना शाखा के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 26.55 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. अब इतनी ही मैचिंग राशि राज्य सरकार को भी इस मद में देनी होगी. केंद्रीय आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एसटीपीआई पटना की वर्तमान शाखा […]

पटना : सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क ऑफ इंडिया (एसटीपीआई) की पटना शाखा के विस्तार के लिए केंद्र सरकार ने 26.55 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है. अब इतनी ही मैचिंग राशि राज्य सरकार को भी इस मद में देनी होगी.
केंद्रीय आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि एसटीपीआई पटना की वर्तमान शाखा पूरी तरह भर चुकी है. इसकी क्षमता बढ़ा कर एक लाख स्क्वायर फिट किये जाने को लेकर राशि मंजूर की गयी है.
क्षमता बढ़ने पर बिहार में आईटी सेक्टर से जुड़े उद्योग, स्टार्टअप्स एवं युवाओं को फायदा मिलेगा और उनको रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकेंगे. मालूम हो कि एसटीपीआई पटना की स्थापना 2008 में पाटलिपुत्रा इंडस्ट्रियल एरिया में हुई थी. पहली बार वर्ष 2014 में इसका विस्तार करते हुए इंक्वेशन सुविधा विकसित की गयी थी. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नयी सुविधाओं को फायदा जल्द मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >