पटना : इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से जमा कर सकेंगे हाईकोर्ट में कोर्ट फीस

पटना : पटना हाईकोर्ट में सभी मामलों के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कोर्ट फीस जमा की जायेगी. इसका उद्घाटन शनिवार को मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर शाह ने किया. इस मौके पर उनके साथ हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश मौजूद थे. साथ ही इसके लिए एक काउंटर शनिवार को पटना हाईकोर्ट में खुल गया. इस प्रणाली के […]

पटना : पटना हाईकोर्ट में सभी मामलों के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कोर्ट फीस जमा की जायेगी. इसका उद्घाटन शनिवार को मुख्य न्यायाधीश मुकेश आर शाह ने किया. इस मौके पर उनके साथ हाईकोर्ट के सभी न्यायाधीश मौजूद थे.
साथ ही इसके लिए एक काउंटर शनिवार को पटना हाईकोर्ट में खुल गया. इस प्रणाली के अंतर्गत कोर्ट फीस जमा करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कोर्ट फीस की राशि नेशनल स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से भरी जायेगी. कॉरपोरेशन के अकाउंट में राशि ट्रांसफर होते ही उसके बदले प्राप्ति रसीद उक्त काउंटर से निर्गत हो जायेगा. 11 रुपये से अधिक का कोर्ट फीस जमा करने पर कोर्ट फीस भरने वाले का नाम अंकित रहना अनिवार्य है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >