पटना : छात्रा की अश्लील फोटो डाल कर फेसबुक पर फर्जी आईडी बना दिया गया. इस संबंध में छात्रा के बयान के आधार पर पाटलिपुत्र थाने में मामला दर्ज किया गया है.
बताया जाता है कि किसी ने छात्रा के फोटो के साथ छेड़छाड़ की और फेसबुक आईडी बना कर डाल दिया. इसके बाद छात्रा को इसकी जानकारी अपने परिचितों से मिली तो वह भौंचक रह गयी और फिर पुलिस को शिकायत कर दी. पुलिस पूरे मामले के अनुसंधान में जुटी है. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
