पालीगंज में तीन को बाइक ने मारा धक्का, एक की मौत

पालीगंज : थाना क्षेत्र के सरसी गांव में सोमवार की रात मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को धक्का मार दिया. हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य […]

पालीगंज : थाना क्षेत्र के सरसी गांव में सोमवार की रात मोटरसाइकिल सवार ने सड़क किनारे बैठे तीन लोगों को धक्का मार दिया. हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से अनुमंडल अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गयी. वहीं, दो अन्य घायलों को पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. साथ ही मोटरसाइकिल सवार चालक को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जानकारी के मुताबिक सरसी गांव में सड़क के किनारे कुछ लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे इसी बीच पालीगंज से अरवल की ओर बाइक जा रही थी.
उसका चालक नशे में मोटरसाइकिल चला रहा था इसी बीच सड़क किनारे बैठे आरती कुमारी (4) पिता कुंवर दास उर्फ मंटु दास, सूरज दास व उसकी पत्नी को टक्कर मार दिया. हादसे में सभी जख्मी हो गये. ग्रामीणों के सहयोग से तीनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पालीगंज लाया गया. जहां इलाज के क्रम में आरती कुमारी की मौत हो गयी.
वहीं, दूसरी ओर सूरज दास व उसकी पत्नी को डाॅक्टरों ने गंभीर रूप से घायल होने की स्थिति में पीएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं, दूसरी ओर ग्रामीणों ने बाइक सवार परमेश्वर प्रसाद इटहुरी, सिकहटा, भोजपुर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. जांच के क्रम में चालक परमेश्वर प्रसाद को शराब पीने का दोषी पाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >