बख्तियारपुर : दबंगों ने घर में लगायी आग विरोध पर युवक को उठाया

बख्तियारपुर : सालिमपुर थाने के के लखीपुर गांव में दबंगों ने बदले की नीयत से 22 वर्षीय रोशन कुमार के घर में आग लगा दी. वहीं, इसका विरोध करने पर उसे घर के पास से उठा कर ले गये. इस घटना के बाद अगवा युवक रोशन के दादा सिधेश्वर राय ने स्थानीय थाने में मामला […]

बख्तियारपुर : सालिमपुर थाने के के लखीपुर गांव में दबंगों ने बदले की नीयत से 22 वर्षीय रोशन कुमार के घर में आग लगा दी. वहीं, इसका विरोध करने पर उसे घर के पास से उठा कर ले गये. इस घटना के बाद अगवा युवक रोशन के दादा सिधेश्वर राय ने स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. इसमें घर में लूटपाट कर आग लगाने व हत्या की नीयत से पोते को अगवा करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. दरअसल यह मामला प्रेम- प्रसंग से जुड़ा है.
तकरीबन दो माह पहले गांव की किशोरी का अपहरण का मामला सामने आया था. हालांकि, पुलिस ने अविलंब कार्रवाई कर किशोरी को बरामद कर लिया था. इस मामले में रोशन नामजद आरोपित है. सिधेश्वर राय का कहना है कि वह पूरे परिवार के साथ गांव से बाहर रहते हैं. बीते शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि उनके घर मे लूटपाट के साथ ही आग लगा दी गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >