पटना : सभी कुलपतियों के साथ राज्यपाल की पहली बैठक आज

यह विशेष बैठक राजभवन के सभा कक्ष में आयोजित होगी पटना : राज्यपाल लालजी टंडन के साथ राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की पहली बैठक 27 सितंबर (गुरुवार) को होगी. यह विशेष बैठक राजभवन के सभा कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें शिक्षा मंत्री समेत अन्य सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. इस दौरान बीएड पोस्ट […]

यह विशेष बैठक राजभवन के सभा कक्ष में आयोजित होगी
पटना : राज्यपाल लालजी टंडन के साथ राज्य के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की पहली बैठक 27 सितंबर (गुरुवार) को होगी. यह विशेष बैठक राजभवन के सभा कक्ष में आयोजित होगी, जिसमें शिक्षा मंत्री समेत अन्य सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.
इस दौरान बीएड पोस्ट एप्स से जुड़े मुद्दे पर व्यापक समीक्षा की जायेगी. इस मामले में पहले भी राज्यपाल ने निर्देश दिया था कि सभी बीएड कॉलेजों को शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति तथा क्लासरूम समेत अन्य की फोटोग्राफ इस एप्स पर राज्यपाल सचिवालय को भी भेजे.
अब तक की समीक्षा में यह बात सामने आयी है कि करीब 60 बीएड कॉलेजों ने इस एप पर कोई फोटोग्राफ अपलोड नहीं किया है. राज्यपाल ने ऐसे सभी बीएड कॉलेजों का भौतिक निरीक्षण कर तुरंत इससे संबंधित रिपोर्ट राज्यपाल को सौंपने का निर्देश सभी कुलपतियों को दिया गया था. इस पर भी चर्चा की जायेगी. ऐसे कॉलेजों पर कार्रवाई करने को लेकर भी विचार किया जा सकता है.
राज्यपाल सचिवालय ने सभी कुलपतियों से पहले भी यह अपेक्षा की थी जेम पोर्टल के जरिये अपने-अपने विश्वविद्यालयों में खरीदारी करें. इसकी उपलब्धि पर बात होगी.
इसके अलावा इस दौरान सेवांत लाभ के मामलों का निष्पादन करने के लिए पेंशन अदालतों के आयोजन, ‘हर परिसर-हरा परिसर’ कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान की स्थिति, नैक मान्यता, नियमित वेतन भुगतान, नये कॉलेजों के संबंद्धन की स्थिति, बॉयोमैट्रिक उपकरणों से हाजिरी की अद्यतन स्थिति, उपयोगिता प्रमाण-पत्र की स्थिति, सभी संस्थानों में शौचालय की स्थिति, अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, सत्रों की लंबित परीक्षाओं के आयोजन समेत अन्य सभी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जायेगी. सभी विश्वविद्यालय तमाम बिन्दुओं से संबंधित रिपोर्ट भी प्रस्तुत करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >