नये 2300 व पुराने 600 मरीजों का हुआ इलाज
पटना सिटी : नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पंजीयन काउंटर पर सोमवार को उपचार कराने आये मरीजों की अत्यधिक भीड़ होने की स्थिति में अफरा-तफरी मची रही. दरअसल मामला यह है कि रविवार की छुट्टी के बाद जब सोमवार को ओपीडी खुला तो मरीज उपचार कराने के लिए पहुंचे. मरीजों की बढ़ी भीड़ के बीच शोरगुल व हंगामे की स्थिति बनी रही, जिसे शांत कराने के लिए पंजीयन काउंटर के कर्मी व सुरक्षा प्रहरी सहयोग करते रहे. दोपहर साढ़े 12 बजे तक यही स्थिति कायम रही.
सुबह आठ बजे से पंजीयन काउंटर के शेड के बाहर तक कतार लगी थी. इसी में कोई बीच कतार में आकर शामिल होने का प्रयास करता या फिर काउंटर के पास पहुंचने की चेष्टा करता, तो खड़े लोग हंगामा मचाते. कर्मियों ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में लगभग 2900 से अधिक मरीजों का उपचार किया गया. इनमें नये 2300 व पुराने 600 मरीज थे.
