पटना : मगध महिला कॉलेज के पास तैनात रहेंगी चार कांस्टेबल, शुरू हुआ गर्ल्स सिक्यूरिटी बूथ

पटना : मगध महिला कॉलेज गेट के बाहर मंगलवार को गर्ल्स सिक्यूरिटी बूथ की शुरुआत की गयी. इस बूथ में चार महिला कांस्टेबल के अलावा थाना के एक ऑफिसर को इससे जोड़ा गया. इस अवसर पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर हुए कार्यक्रम में डीआईजी छात्राओं से रूबरू हुए. कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा […]

पटना : मगध महिला कॉलेज गेट के बाहर मंगलवार को गर्ल्स सिक्यूरिटी बूथ की शुरुआत की गयी. इस बूथ में चार महिला कांस्टेबल के अलावा थाना के एक ऑफिसर को इससे जोड़ा गया. इस अवसर पर छात्राओं की सुरक्षा को लेकर हुए कार्यक्रम में डीआईजी छात्राओं से रूबरू हुए.

कॉलेज की प्राचार्या डॉ शशि शर्मा ने मौजूद डीआईजी का आभार व्यक्त किया. साथ ही कॉलेज में छात्राओं को सेल्फ डिफेंस सिखाने का आग्रह किया.

डीआईजी राजेश कुमार ने कहा कि उन्होंने शहर में मौजूद सभी स्कूलों व महिला कॉलेजों में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई ठोस कदम उठाये हैं, जिनकी शुरुआत इस कॉलेज से की गयी है. छात्राएं यहां अपनी परेशानी बता सकती हैं. हर सप्ताह डीएसपी व महिला थाने की एसएचओ बूथ के साथ कॉलेज का भी निरीक्षण करेंगे.

मूवमेंट सिक्यूरिटी के अंतर्गत डीआईजी ने छात्राओं से अपील की कि जब भी लोकल ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करें या अपनी पर्सनल गाड़ी. अगर उनके साथ कुछ भी गलत होता है, तो अपनी आवाज को बुलंद करें. चुप न रहें और अपनी सुरक्षा के लिए मदद मांगें. वहीं साइबर सिक्यूरिटी को लेकर उन्होंने कहा कि आज हमें वर्चुअल वर्ल्ड से ज्यादा खतरा है.

जरूरत है सजगता की. कई बार अपराधी सोशल नेटवर्क का इस्तेमाल कर करीब आते हैं, ऐसे लोगों को पहचान कर उन्हें ब्लॉक करें. उन्होंने छात्राओं को स्वावलंबी बनने को कहा. पीजी के साथ प्रोफेशनल कोर्स करने की सलाह दी. आज कल शादी के बाद दहेज से जुड़े कई मामले देखने को मिलते हैं. ऐसे में अगर कोई शादी में दहेज मांगे, तो शादी से इन्कार करें.

सिक्यूरिटी एप होगा लॉन्च

छात्राओं की सुरक्षा को लेकर 10 दिनों के अंदर सिक्यूरिटी एप होगा लॉन्च. इस एप की मदद से छात्राएं अपने फोन से मैसेज भेज कर मदद प्राप्त कर सकेंगी.

बुधवार से ट्रैफिक एसपी ऑफिस के कॉन्फ्रेंस हॉल में गर्ल्स गाइडेंस सेंटर की शुरुआत की जायेगी. हर शुक्रवार को दिन 2:30 बजे से 3:30 बजे तक यहां पर सुरक्षा से जुड़े गाइडेंस दिये जायेंगे. इस सेंटर में एक्सपर्ट, पुलिस, छात्राएं और टीचर्स शामिल होंगी.

सेल्फ डिफेंस के लिए इको पार्क में दी जा रही है ट्रेनिंग : उन्होंने छात्राओं से आग्रह किया कि खुद की रक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग जरूर लें. विभाग की ओर से इको पार्क में रोजाना सुबह सात से आठ बजे और शाम चार से पांच बजे ट्रेनर द्वारा ताइक्वांडो और कराटे की ट्रेनिंग दी जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >