पटना : जनकपुर व काठमांडू के लिए कल से शुरू होगी बस सेवा, मुख्यमंत्री दिखायेंगे हरी झंडी

पटना : मिथिला नरेश जनक की पुत्री सीता की जन्मभूमि जनकपुर व काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ धाम के दर्शन करने के लिए 11 सितंबर से बस सेवा शुरू होगी. भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया से काठमांडू के लिए तीन व पटना से जनकपुर के लिए तीन वातानुकूलित बसें चलेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद भवन से […]

पटना : मिथिला नरेश जनक की पुत्री सीता की जन्मभूमि जनकपुर व काठमांडू स्थित पशुपतिनाथ धाम के दर्शन करने के लिए 11 सितंबर से बस सेवा शुरू होगी. भगवान बुद्ध की ज्ञान स्थली बोधगया से काठमांडू के लिए तीन व पटना से जनकपुर के लिए तीन वातानुकूलित बसें चलेंगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संवाद भवन से हरी झंडी दिखा कर बसों को रवाना करेंगे.
इस मौके पर परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे. बोधगया से काठमांडू के लिए टिकट बुकिंग सोमवार से शुरू होगी. पशुपतिनाथ का दर्शन करनेवालों के लिए पहले सप्ताह में किराया में 10 फीसदी छूट दी जायेगी. बोधगया से काठमांडू का किराया 1250 रुपये (भारतीय मुद्रा) है.
बसों के लिए छह परमिट किये गये हैं जारी
स्थान दूरी (किमी) किराया
बोधगया-काठमांडू 619 ‍‍‍Rs 1250
पटना-काठमांडू 497 Rs 1015
बोधगया-पटना 122 Rs 235
बोधगया-मुजफ्फरपुर 202 Rs 410
बोधगया-मोतिहारी 286 Rs 560
बोधगया-रक्सौल/वीरगंज 334 Rs 675
मुजफ्फरपुर-काठमांडू 417 Rs 855
मोतिहारी-काठमांडू 340 Rs 685
वीरगंज-काठमांडू 285 Rs 570
वीरगंज/रक्सौल – पटना 212 Rs 435
पटना-जनकपुर 205 Rs 275
नेपाल के जनकपुर व पशुपतिनाथ के लिए फिलहाल छह परमिट जारी किये गये हैं. बिहार राज्य पथ परिवहन निगम पीपीपी मोड पर नेपाल के काठमांडू व जनकपुर के लिए बस सेवा शुरू की है. इसमें बोधगया से पटना, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल होते हुए पशुपतिनाथ के लिए एक परमिट जारी हुआ है. इसमें तीन बसें चलेगी. पटना से प्रतिदिन तीन बसें हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी व भिट्ठा मोड़ होते हुए जनकपुर के लिए चलेंगी. पटना से जनकपुर के लिए पांच परमिट स्वीकृत हुए हैं. बोधगया से काठमांडू जाने वाली बस सुबह दस बजे खुलेगी.
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि बोधगया व पटना से काठमांडू व जनकपुर के लिए बस सेवा 11 सितंबर से शुरू होगी. परिवहन निगम पीपीपी मोड पर वातानुकूलित बस परिचालन करेगा.
काठमांडू के लिए किराये में 10 फीसदी की छूट
बोधगया से काठमांडू के लिए किराया में 10 फीसदी की छूट दी गयी है. यह छूट पहले सप्ताह टिकट बुकिंग कराने वालों को मिलेगी. टिकट बुकिंग सोमवार से शुरू होगी. बोधगया से काठमांडू का किराया 1250 रुपये (भारतीय मुद्रा)है. बोधगया से काठमांडू की दूरी 619 किलोमीटर है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >