दानापुर-सिकंदराबाद समेत 12 ट्रेनें रद्द, छह के मार्ग बदले

बनारस-प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण परियोजना के तहत झूंसी-प्रयागराज रामबाग मार्ग के बीच पैच डबलिंग कार्य को देखते हुए नाॅन इंटरलाक कार्य किया जा रहा है.

पटना. बनारस-प्रयागराज जंक्शन दोहरीकरण परियोजना के तहत झूंसी-प्रयागराज रामबाग मार्ग के बीच पैच डबलिंग कार्य को देखते हुए नाॅन इंटरलाक कार्य किया जा रहा है. इसलिए दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस समेत 12 ट्रेनों को रद्द कर लिया गया है, जबकि जबकि छह अन्य ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी.

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द

12791 सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस : आठ से 10 दिसंबर

12792 दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस :नौ से 11 दिसंबर

20933 उधना-दानापुर एक्सप्रेस : 10 दिसंबर

20934 दानापुर-उधना एक्सप्रेस : 11 दिसंबर

14006 आनंद विहार टर्मिनल-सीतामढ़ी एक्स : नौ से 11 दिसंबर

14005 सीतामढ़ी-आनंद विहार टर्मिनस एक्स: 11 से 13 दिसंबर

12561 जयनगर-नयी दिल्ली एक्सप्रेस : आठ से 10 दिसंबर

12562 नयी दिल्ली-जयनगर एक्सप्रेस : नौ व 11 दिसंबर

03310 जम्मूतवी-धनबाद एक्सप्रेस : आठ व 11 दिसंबर

03309 धनबाद-जम्मूतवी एक्सप्रेस : 10 दिसंबर

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

19421 अहमदाबाद-पटना जं. एक्सप्रेस : आठ दिसंबर : मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-डीडीयू के रास्ते

22669 एर्नाकुलम-पटना जं. एक्सप्रेस : सात दिसंबर : मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-डीडीययू के रास्ते

19422 पटना जं.-अहमदाबाद एक्सप्रेस : 10 दिसंबर : डीडीयू-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते

22670 पटना जं.-एर्नाकुलम एक्स : 10 दिसंबर : डीडीयू-प्रयागराज-मानिकपुर के रास्ते

11061 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-जयनगर एक्सप्रेस : 08, 09 व 10 दिसंबर : मानिकपुर-प्रयागराज छिवकी-मिर्जापुर-वाराणसी-जौनपुर के रास्ते

11062 जयनगर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्स : नौ दिसंबर : जौनपुर-वाराणसी-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर के रास्ते

शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन

12333 हावड़ा-प्रयागराज रामबाग एक्सप्रेस : सात से 11 दिसंबर : बनारस तक ही जायेगी.

12334 प्रयागराज रामबाग-हावड़ा एक्सप्रेस : आठ से 12 दिसंबर : बनारस से ही खुलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >