लालजी टंडन पहुंचे पटना, कल बिहार के नये राज्यपाल के तौर पर लेंगे शपथ

पटना : बिहार के नये राज्यपाल लालजी टंडन आज शाम पटना पहुंचें. वे कल बिहार के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे. लालजी टंडन आज शाम विशेष विमान से पटना पहुंचे. हवाईअड्डे पर उनके स्वागत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समते अन्य गणमान्य मौजूद थें. विदित हो कि […]

पटना : बिहार के नये राज्यपाल लालजी टंडन आज शाम पटना पहुंचें. वे कल बिहार के राज्यपाल के तौर पर शपथ लेंगे. लालजी टंडन आज शाम विशेष विमान से पटना पहुंचे. हवाईअड्डे पर उनके स्वागत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी समते अन्य गणमान्य मौजूद थें. विदित हो कि बिहार के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक को अब जम्मू-कश्मीर का राज्यपाल बनाया गया है. मंगलवार देर शाम देश के सात राज्यों के राज्यपाल बदले गये थे.

83 साल के लालजी टंडन यूपी में बीजेपी के वरिष्ठ नेता रहे. 1978 से लेकर 1996 तक वे लगातार एमएलसी रहे. फिर वे लखनऊ से विधायक चुने गए. 2009 तक वे लगातार तीन बार एमएलए रहे. अटल बिहारी वाजपेयी के बाद वे 2009 में लखनऊ से लोकसभा के सांसद बने. मायावती सरकार में वे नगर विकास मंत्री रहे. लालजी टंडन को लोग अटल बिहारी वाजपेयी के सहयोगी के रूप में जानते हैं. एक सभासद से राजनीतिक सफ़र शुरू करने वाले टंडन यूपी में कैबिनेट मंत्री भी रहे. लालजी टंडन बीएसपी सुप्रीमो मायावती के राखी भाई भी रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >